NExT मॉक टेस्ट 28 जुलाई को आयोजित होने वाला है। मॉक टेस्ट का उद्देश्य संभावित उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), सॉफ्टवेयर इंटरफेस और परीक्षा केंद्र में प्रक्रिया प्रवाह से परिचित कराना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड और परीक्षा प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर इंफोर्मेशन ब्रोशरस देखें। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया में 3 ये चरण शामिल होंगे:-
पंजीकरण और बुनियादी उम्मीदवार की जानकारी
मॉक/प्रैक्टिस टेस्ट के लिए एग्जाम यूनिक कोड (ईयूसी) तैयार करना
मॉक टेस्ट के लिए आवेदन पूरा करना
अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने 13 जुलाई (शाम पांच बजे) तक सुधार और अंतिम पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे 14 जुलाई तक अपने ईयूसी कोड जेनरेट कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 21 जुलाई, 2023 तक जारी किए जाएंगे।
NExT Mock Test: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों को शुल्क से छूट दी गई है।