फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS MBBS 2019: इस दिन आएंगे परिणाम, जानें कैसे तय होगी आपकी रैंक

Tue, 11 Jun 2019 03:14 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द करने वाला है। बुधवार 12 जून 2019 को एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा 25 और 26 मई 2019 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


नतीजे जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों की सूचि मंगलवार, 18 जून 2019 को जारी होगी। ऑनलाइन सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि शैक्षणिक सत्र की शुरूआत 01 अगस्त 2019 से हो जाएगी।

पहले राउंड के ऑनलाइन सीट आवंटन के लिए योग्य अभ्यर्थियों की संख्या हर श्रेणी में उपलब्ध सीटों की संख्या की चार गुनी होगी।

ऐसे होगी टाई ब्रेकिंग

  • अगर अभ्यर्थियों के स्कोर समान हैं तो प्रवेश परीक्षा में बायोलॉजी में अधिक अंक होने पर रैंकिंग में प्राथमिकता मिलेगी।
  • इसके बाद केमिस्ट्री में अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थी को हायर रैंक दी जाएगी।
  • स्कोर अब भी समान रहा तो फिजिक्स के अंक को रैंकिंग का आधार बनाया जाएगा।
  • तीनों प्रक्रियाओं के बाद भी स्कोर समान रहने की स्थिति में उस अभ्यर्थी को हायर रैंक दी जाएगी जिसकी उम्र ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें