फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INICET 2025 Admit Card: एम्स आईएनआईसीईटी के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र, 17 मई को होगी परीक्षा

Sat, 10 May 2025 04:02 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

INICET 2025 Admit Card : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान आज एम्स आईएनआईसीईटी के लिए आज एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

INICET 2025 Admit Card: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) शनिवार, 10 मई 2025 को INICET 2025 (Institute of National Importance Combined Entrance Test) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन




उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर मौजूद सभी जानकारियों जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय की अच्छी तरह से जांच कर लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर मौजूद सभी जानकारियों जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय की अच्छी तरह से जांच कर लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

विशेष रूप से, एम्स INICET 2025 का आयोजन 17 मई 2025 (शनिवार) को किया जाएगा। इस सत्र के लिए अंतिम पंजीकरण और एग्जाम यूनिक कोड (EUC) का निर्माण 3 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ था, जबकि मूल पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी पूरी करें।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार एम्स जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: 
  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, शैक्षणिक पाठ्यक्रम अनुभाग पर जाएं।
  • इसके बाद, एम्स INICET जुलाई 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण हेतु अपना विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित एम्स INICET एडमिट कार्ड 2025 की जांच करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें