AIIMS INI SS July 2023: लिखित परीक्षा 29 अप्रैल को होगी
आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च को शुरू हुई थी और छह अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। प्रवेश पत्र 21 अप्रैल को जारी किया जाएगा और लिखित परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और पूछे गए प्रश्नों की संख्या 80 होगी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा।
AIIMS INI SS July 2023: एम्स आईएनआई एसएस के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार जो प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं -
-
उम्मीदवार सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध एम्स आईएनआई एसएस 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं।
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर मैसेज आएगा- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
-
कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी प्रिंट आउट करके अपने पास रखें।