AIIMS INI CET 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय महत्व की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (INI CET) जनवरी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण सोमवार, पांच सितंबर से शुरू कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर को शाम पांच बजे तक है। राष्ट्रीय महत्व के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में दाखिला लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
INI CET जनवरी 2023 लिंक पर क्लिक करके 'अकादमिक पाठ्यक्रम' पर जाएं।
पंजीकरण बटन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें (यदि पहले से पंजीकृत है तो लॉग इन करें)।
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।