फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS INI CET 2022: एम्स आईएनआई सीईटी पहले राउंड के लिए सीट आवंटन शेड्यूल जारी, 10 दिसंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

Thu, 02 Dec 2021 10:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS INI CET 2022 PG Seat Allocation Dates: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट, आईएनआई सीईटी 2022 के लिए पहले दौर की पीजी सीट आवंटन शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
एम्स आईएनआई सीईटी 2022 सीट आवंटन शेड्यूल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट, आईएनआई सीईटी 2022 के लिए पहले दौर की पीजी सीट आवंटन शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीट आवंटन की तारीखों की जांच कर सकते हैं। एम्स आईएनआई सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

आईएनआई सीईटी 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू

आईएनआई सीईटी 2022 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी। एमडी, एमएस, डीएम और एमडीएस कोर्स के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक मॉक राउंड के लिए चयन विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे। मॉक राउंड का सीट आवंटन परिणाम 14 दिसंबर, 2021 को घोषित किया जाएगा।
 

INI CET 2022 15 और 16 दिसंबर को फर्स्ट राउंड की च्वॉइस फिलिंग

INI CET 2022 काउंसलिंग का फर्स्ट राउंड च्वॉइस फिलिंग के साथ उम्मीदवारों के लिए केवल 15 और 16 दिसंबर को उपलब्ध होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2021 को समाप्त हो जाएगी। पात्र उम्मीदवारों के लिए पोर्टल लिंक केवल 'माईपेज' पर सक्रिय किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र और अन्य प्रक्रियाओं के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए उपयोग किए गए आईडी और पासवार्ड का उपयोग कर लॉग इन करके इस लिंक तक पहुंच सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन

 

क्या होती है INI CET परीक्षा?

<div>एम्स, नई दिल्ली&nbsp;द्वारा आयोजित आईएनआई सीईटी परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न परास्नातक या स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस), मास्टर ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच), और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) आदि।&nbsp;<br> &nbsp;</div>

विज्ञापन

INI CET परीक्षा से कहां-कहां मिलेगा दाखिला?

<div>आईएनआई सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र देश भर में एम्स संस्थानों&nbsp;द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में&nbsp;प्रवेश पाने के पात्र होते हैं। कुछ प्रमुख एम्स परिसर जैसे- एम्स दिल्ली, जोधपुर, पटना, जिपमर पुडुचेरी, पीजीआई चंडीगढ़, भोपाल, भुवनेश्वर, रायपुर, ऋषिकेश और निमहंस बेंगलुरु आदि हैं। &nbsp;</div>

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें