अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) ने वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की वजह से स्नातक दूसरे साल के विद्यार्थियों की पूरक और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी है। संस्थान ने एमबीबीएस द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए स्नातक पूरक परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी है। ये परीक्षाएं मई में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।