फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Entrance 2019: रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड खो गया है तो दोबारा कर सकते हैं पता, एम्स ने दी सुविधा

Fri, 24 May 2019 11:26 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aiims
विज्ञापन

AIIMS Entrance 2019: एम्स प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई 2019 को देशभर में आयोजित होने जा रही है। दोनों ही दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए अभ्यर्थियों के पास उनका रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड (RUC) होना जरूरी है। लेकिन वैसे अभ्यर्थी, जिनका रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड (RUC) खो गया है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। एम्स ने फिर से कोड (RUC) पाने के लिए सुविधा दी है।

विज्ञापन

ऐसे पा सकते हैं अपना RUC
- एम्स एंट्रेंस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एकेडेमिक कोर्सेस की लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एमबीबीएस पर क्लिक करें।
- पेज पर नया विंडो खुलेगा, यहां प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां नो योर आरयूसी (Know Youe RUC) पर क्लिक करें।
- लॉग-इन विंडो खुलेगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरें।
- आपको आपका RUC मिल जाएगा।
- इसे नोट कर सुरक्षित रख लें।

सीधे RUC पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
एम्स एंट्रेंस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें