एडमिट कार्ड कब और कहां से डाउनलोड करें?
- एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
- अभ्यर्थियों को अपनी हर शिफ्ट के लिए अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
- नया जारी किया गया एडमिट कार्ड ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए मान्य होगा।
- इसे एआईआईएमएस की भर्ती वेबसाइट पर अपने लॉगिन के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।
अभ्यर्थियों को प्रत्येक निर्धारित शिफ्ट, तारीख और समय के एडमिट कार्ड की दो पूरी पेज वाली प्रतियां प्रिंट करनी होंगी। इनमें से एक परीक्षा के लिए इस्तेमाल होगी और दूसरी भविष्य की जरूरत के लिए सुरक्षित रखनी होगी। एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।