पंजीकरण प्रक्रिया 28 जून को शुरू हुई और 10 जुलाई को शाम 05 बजे समाप्त होगी। NExT मॉक टेस्ट 28 जुलाई, 2023 को निर्धारित है। आवेदन शुल्क सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये है और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस आवेदकों के लिए यह 1,000 रुपये है। बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
एनएमसी ने NExT मॉक टेस्ट की सूचना विवरणिका (
इंफोर्मेशन ब्रोशर) भी प्रकाशित की है और यह Next.aiimsexams.ac.in से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार इसके अंदर परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।