फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICTE: नए सत्र के लिए संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर हुआ जारी, यहां मिलेगा लिंक

Thu, 09 Jul 2020 03:06 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
AICTE
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE- The All India Council for Technical Education) ने 8 जुलाई को शैक्षणिक वर्ष के लिए एक संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया। ये कैलेंडर परिषद ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एआसीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट aicte-india.org है।
विज्ञापन


नए एआईसीटीई कैलेंडर के अनुसार, मौजूदा छात्रों के लिए कक्षाएं 17 अगस्त से शुरू होंगी। नए छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 15 अक्टूबर से शुरू होंगे।

 
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर मैनेजमेंट (PGCM) कोर्स में प्रवेश 17 अगस्त तक पूरे हो जाएगा। एआईसीटीई ने कहा कि संस्थानों ने निर्देश दिया है कि सीटों के आवंटन के लिए पहले दौर की काउंसलिंग 5 अक्टूबर तक पूरी हो जानी चाहिए और 15 अक्टूबर को दूसरा राउंड पूरा होना चाहिए। बता दें कि नए शैक्षणिक वर्ष के लिए छात्रों को प्रवेश देने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है।

AICTE ने इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय भविष्य में जो दिशानिर्देश जारी करेंगे उनके आधार पर कैलेंडर में आगे भी बदलाव होने की संंभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


AICTE revised calendar 2020 को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
AICTE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें