पीजीडीएम और पीजीसीएम संस्थान भी शामिल
AICTE का संशोधित अकादमिक कैलेंडर केवल तकनीकी डिग्री कोर्स के लिए नहीं है। इसमें पीजीडीएम और पीजीसीएम जैसे मैनेजमेंट कोर्स चलाने वाले संस्थान भी शामिल हैं। ऐसे संस्थानों में 2026-27 सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों पर भी यह शेड्यूल लागू होगा।
एआईसीटीई भारत में तकनीकी शिक्षा की योजना और विकास के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है। यह तकनीकी और मैनेजमेंट संस्थानों के लिए जरूरी नियम और मानक तय करती है। देशभर में AICTE से मान्यता प्राप्त कई संस्थान इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और अन्य कोर्स संचालित करते हैं।