फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICTE Calendar 2026: एआईसीटीई ने जारी किया संशोधित अकादमिक कैलेंडर, कब से शुरू होंगी कक्षाएं? जानें नई तारीखें

Wed, 19 Aug 2026 12:57 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AICTE: एआईसीटीई ने 2026-27 सत्र के लिए संशोधित अकादमिक कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत प्रथम वर्ष की कक्षाएं 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी हैं, जबकि खाली सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 तय की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AICTE Academic Calendar 2026-27: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE)  ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित अकादमिक कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार, AICTE से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं 17 अगस्त 2026 से शुरू हो गई हैं। वहीं, खाली सीटों पर प्रवेश और दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री के लिए 14 सितंबर 2026 तक की समय-सीमा तय की गई है।
विज्ञापन


एआईसीटीई के 13 अगस्त को जारी सर्कुलर के मुताबिक, तकनीकी कोर्स के प्रथम वर्ष की कक्षाएं 17 अगस्त 2026 से शुरू हो गई हैं। वहीं, खाली सीटों पर एडमिशन और दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री के लिए 14 सितंबर 2026 अंतिम तारीख है।

नोट करें संशोधित तिथियां

इवेंट अंतिम/प्रारंभिक तारीख
पूरी फीस वापस लेकर तकनीकी कोर्स की सीट रद्द करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026
तकनीकी कोर्स के प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू 17 अगस्त 2026
खाली सीटों पर एडमिशन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026
नए छात्रों के लिए दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026
विज्ञापन

पीजीडीएम और पीजीसीएम संस्थान भी शामिल

AICTE का संशोधित अकादमिक कैलेंडर केवल तकनीकी डिग्री कोर्स के लिए नहीं है। इसमें पीजीडीएम और पीजीसीएम जैसे मैनेजमेंट कोर्स चलाने वाले संस्थान भी शामिल हैं। ऐसे संस्थानों में 2026-27 सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों पर भी यह शेड्यूल लागू होगा।

एआईसीटीई भारत में तकनीकी शिक्षा की योजना और विकास के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है। यह तकनीकी और मैनेजमेंट संस्थानों के लिए जरूरी नियम और मानक तय करती है। देशभर में AICTE से मान्यता प्राप्त कई संस्थान इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और अन्य कोर्स संचालित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें