AIBE 21 Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 21) का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा और सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org और allindiabarexamination.com के माध्यम से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि 1 से 3 मई 2026 तक आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए जाएंगे।