फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 21 Admit Card: 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का प्रवेश पत्र 22 मई को होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 19 May 2026 03:44 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 21 Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया 22 मई 2026 को बार परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 7 जून को ऑफलाइन मोड में होगी।
 
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 21 Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रवेश पत्र 22 मई 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


एआईबीई 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। एडमिट कार्ड में निम्न विवरण दिए जाएंगे:
  • उम्मीदवार का नाम
  • फोटो
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • आवेदन संख्या

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती या जानकारी में अंतर दिखाई देता है, तो उम्मीदवार तुरंत बार काउंसिल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

शिकायत या मदद के लिए संपर्क

उम्मीदवार किसी भी समस्या के लिए नीचे दिए गए नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:
  • 011-49225022/23
  • 8655701484
  • ईमेल: aibe.helpdesk@gmail.com
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card (AIBE-XXI)” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर AIBE 21 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें