परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में कुल 19 विषय शामिल होते हैं और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका कुल अंक 100 होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं रखा गया है। कुल प्रश्न 100, कुल अंक 100 और निगेटिव मार्किंग नहीं है।
कितने अंक वाले होंगे पास?
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्णता सीमा 40% अंक निर्धारित की गई है।
कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन कर सकते हैं:
- AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “AIBE 20 Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपनी एग्जाम सेट के अनुसार उत्तर कुंजी चुनें और देखें।
- उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।