All India Bar Examination: क्यों होती है परीक्षा?
भारत में वकालत करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इस परीक्षा को पास करने के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जो पूरे देश में मान्य होता है। केवल वही उम्मीदवार, जो इस परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हैं, वकील के रूप में कोर्ट में केस लड़ने के योग्य होते हैं। परीक्षा के लिए पात्रता के तहत उम्मीदवार के पास बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से तीन या पांच साल की एलएलबी डिग्री होना आवश्यक है।
AIBE 19 Result 2024 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- अब होमपेज में 'AIBE 19 Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने नतीजे पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित की जाएगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।