फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएपीजीईटी 2026: अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, पहले दौर के लिए आज से पंजीकरण शुरू

Fri, 30 Oct 2026 05:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी ने एआईएपीजीईटी 2026 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले प्रशासनिक कारणों से काउंसलिंग रोक दी गई थी। अब नए शेड्यूल के मुताबिक राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज, यानी 30 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं। काउंसलिंग के चार चरणों के माध्यम से आयुष पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
AIAPGET Counselling 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 की काउंसलिंग के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इससे पहले प्रशासनिक कारणों से काउंसलिंग प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब उम्मीदवार नई तारीखों के अनुसार रजिस्ट्रेशन और आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन


उम्मीदवार संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर देख सकते हैं। इस काउंसलिंग के माध्यम से आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के पोस्टग्रेजुएट (MD/MS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग कमेटी 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है।

चार राउंड में पूरी होगी काउंसलिंग

काउंसलिंग चार चरणों में आयोजित की जाएगी। तीसरे राउंड के बाद खाली रहने वाली सीटों को ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के माध्यम से भरा जाएगा।

राउंड-1 का शेड्यूल

प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 30 अक्तूबर से 3 नवंबर
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 30 अक्तूबर से 3 नवंबर
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 4 नवंबर
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 5 नवंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग 6 से 13 नवंबर

विज्ञापन

राउंड-2 का शेड्यूल

प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 16 से 19 नवंबर
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 17 से 19 नवंबर
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 20 नवंबर
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 नवंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग 22 से 26 नवंबर


राउंड-3 का शेड्यूल

प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 30 नवंबर से 2 दिसंबर
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 30 नवंबर से 2 दिसंबर
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 3 दिसंबर
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 4 दिसंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग 5 से 10 दिसंबर


स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल

प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 14 से 16 दिसंबर
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 14 से 16 दिसंबर
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 17 दिसंबर
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 दिसंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग 19 से 27 दिसंबर

किन कॉलेजों और संस्थानों की सीटों पर होगा एडमिशन?

काउंसलिंग में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों की 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा पीजी सीटों के अलावा कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों और डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटें शामिल हैं। प्रमुख संस्थानों और सीटों का विवरण इस प्रकार है:

  • सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों की 15 प्रतिशत AIQ पीजी सीटें।
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी की आयुर्वेद पीजी की 100 प्रतिशत सीटें।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (ITRA), जामनगर की 100 प्रतिशत पीजी सीटें, नामांकित सीटों को छोड़कर।
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी (NIH), कोलकाता की 100 प्रतिशत सीटें, नामांकित सीटों को छोड़कर।
  • NIH, नरेला की 100 प्रतिशत होम्योपैथी पीजी सीटें।
  • NHRIMH, कोट्टायम की 100 प्रतिशत होम्योपैथी पीजी सीटें।
  • NEIAH, शिलांग की 50 प्रतिशत होम्योपैथी पीजी सीटें।
  • NIUM, बेंगलुरु और गाजियाबाद की यूनानी पीजी सीटें।
  • NRIUMSD, हैदराबाद और RRIUM, श्रीनगर की यूनानी पीजी सीटें।
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिद्धा (NIS), चेन्नई की 100 प्रतिशत सिद्धा पीजी सीटें।
  • NIA, जयपुर की 50 प्रतिशत आयुर्वेद पीजी सीटें।
  • AIIA, दिल्ली और गोवा की 50 प्रतिशत आयुर्वेद पीजी सीटें।
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की 50 प्रतिशत यूनानी पीजी सीटें।
  • सभी डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100 प्रतिशत PG-AU&H सीटें।

कुछ संस्थानों में नामांकित सीटें इस काउंसलिंग से अलग रखी गई हैं। उम्मीदवारों को संस्थानवार सीटों का विवरण आधिकारिक जानकारी में देखना चाहिए।

AIAPGET Counselling 2026: कितना देना होगा शुल्क?

काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवारों को दो तरह की राशि जमा करनी होगी। पहली राशि नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस है, जबकि दूसरी रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी है।

1. नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस

काउंसलिंग श्रेणी उम्मीदवार की कैटेगरी फीस
सरकारी / सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज और केंद्रीय विश्वविद्यालय / राष्ट्रीय संस्थान UR / EWS / OBC-NCL ₹2,000
सरकारी / सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज और केंद्रीय विश्वविद्यालय / राष्ट्रीय संस्थान SC / ST / PwBD ₹1,000
डीम्ड विश्वविद्यालय सभी श्रेणियां ₹5,000


2. रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी

काउंसलिंग श्रेणी सिक्योरिटी मनी
सरकारी / सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज और केंद्रीय विश्वविद्यालय / राष्ट्रीय संस्थान ₹20,000
डीम्ड विश्वविद्यालय ₹50,000


सिक्योरिटी मनी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार वापस की जाएगी। यह राशि उसी बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड में लौटाई जाएगी, जिससे काउंसलिंग फीस का भुगतान किया गया था।

उम्मीदवार कैसे करें काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन?

उम्मीदवार AACCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  1. आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  2. AIAPGET PG Counselling 2026 से संबंधित लिंक खोलें।
  3. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।
  5. निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी जमा करें।
  6. उपलब्ध विकल्पों में से पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनें।
  7. चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
  8. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद आवंटित कॉलेज की जानकारी देखें।
  9. निर्धारित समय के भीतर कॉलेज में रिपोर्ट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें