AIAPGET उत्तर कुंजी 2019: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) परीक्षा की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट ntaaiapget.nic.in पर जारी कर दी है।
यदि किसी भी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में त्रुटि मिलती है, तो वे 20 जुलाई, 11:50 बजे तक NTA-AIAPGET उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। एक पैनल सभी उठाई गई आपत्तियों पर विचार करेगा और उसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
AIAPGET उत्तर कुंजी 2019: डाउनलोड कैसे करें-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaaiapget.nic.in पर जाएं
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर दिए उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें।
परीक्षा के परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी होंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को उत्तीर्ण करते हैं, वे काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। बता दें कि उम्मीदवार को कम से कम 50 प्रतिशत अंक (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत) लाने जरूरी हैं।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।