काउंसलिंग की जिम्मेदारी AACCC और राज्य की अथॉरिटीज की
AIAPGET 2026 की परीक्षा 22 अगस्त 2026 को 104 शहरों के 205 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की जिम्मेदारी NTA की नहीं होती है। ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर एडमिशन के लिए आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) काउंसलिंग कराती है। इसमें सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटें शामिल होती हैं।
वहीं, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों के लिए संबंधित राज्य/UT की काउंसलिंग अथॉरिटी प्रक्रिया पूरी करती है। उम्मीदवारों को AIAPGET 2026 की मेरिट, चुने गए विषय, पात्रता, निवास और लागू आरक्षण नियमों के आधार पर सीटें दी जाती हैं।