फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIAPGET 2026: अखिल भारतीय आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, कैसे करें डाउनलोड? 22 अगस्त को एग्जाम

Thu, 13 Aug 2026 06:52 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIAPGET 2026 Exam City Slip: एनटीए ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपनी परीक्षा सिटी देख सकते हैं। परीक्षा 22 अगस्त 2026 को होगी। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIAPGET 2026 Exam City Slip: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। एजेंसी ने यह जानकारी 13 अगस्त 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के जरिए दी है।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

22 अगस्त को होगी AIAPGET 2026 परीक्षा

एनटीए के अनुसार, AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आयुष पाठ्यक्रमों में स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
  • एनटीए की AIAPGET वेबसाइट पर जाएं।
  • एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी देखें।
  • स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
 

ध्यान रखें, यह एडमिट कार्ड नहीं है

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें उम्मीदवार को केवल उस शहर की जानकारी दी गई है, जहां उसका परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।

AIAPGET 2026 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी हो तो क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या उसे देखने में परेशानी होती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकता है।
  • हेल्पलाइन: 011-4075 9000 / 011-69227700
  • ईमेल: aiapget@nta.ac.in

उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें