AIAPGET 2022 उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना
AIAPGET 2022 के उम्मीदवार ध्यान दें कि एनटीए की ओर से वेबसाइट पर से प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने की सूचना बाद में वेबसाइट पर दी जाएगी। वहीं, परीक्षा की तिथि बाद भी में वेबसाइट पर सूचित की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे करेक्शन विंडो के दौरान सुधार सावधानी से करें क्योंकि सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और aiapget.nta.nic.in पर विजिट करें।
AIAPGET 2022 कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
AIAPGET 2022 परीक्षा की अवधि 120 मिनट (02:00 घंटे) की होगी। परीक्षा का समय भी बाद में वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा। एनटीए ने बताया कि आयुर्वेद का पेपर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगा। होम्योपैथी का पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में, सिद्ध का अंग्रेजी और तमिल जबकि यूनानी का पेपर अंग्रेजी और उर्दू भाषा में होगा।
परीक्षा अधिकतम 480 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए स्कोरिंग चार अंक दिए जाएंगे। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। कोई प्रतिक्रिया नहीं देने या प्रश्न छोड़ने पर न कोई अंक मिलेगा और न ही कोई अंक काटा जाएगा।