आईटीआई को अपग्रेड करने का मास्टर प्लान
सरकार ने सभी आईटीआई अपग्रेड करने का मास्टर प्लान बनाया है। इसके लिए उद्योग जगत सीएसआर फंड मुहैया कराएगा। इसके बदले उद्योगपतियों को बजट में कुछ राहतें दी जाएंगी। इससे 1,000 आईटीआई के अपग्रेड होने के साथ अन्य सभी में जरूरतों के हिसाब से कोर्स की व्यवस्था होगी। इससे करीब 16000 आईटीआई को फायदा होगा, जिसका लाभ रोजगार सृजन में मिलेगा।
4 प्राथमिकताओं से कौशल विकास
- स्किलिंग हब: युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नए मेगा स्किल सेंटर।
- डिजिटल साक्षरता: सरकारी स्कूलों में कोडिंग और डिजिटल शिक्षा पर विशेष जोर।
- साइंस कोटा: उच्च शिक्षा और शोध में साइंस स्ट्रीम के लिए अतिरिक्त सीटों का प्रावधान।
- रोजगार बूस्टर: आईटीआई होंगे अपग्रेड, उद्योग जगत के साथ युवाओं को फायदा