NDA और CTET कक्षाओं की सफलता के बाद अब 'सफलता क्लास' अपने यूट्यूब चैनल पर NEET, JEE और UPSEE परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विशेष कक्षाएं दे रहा है। दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी इन विशेष कक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ा रही हैं। विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए खास टिप्स दिए जा रहे हैं और पिछले सालों के पेपरों को भी हल कराया जा रहा है। इस वक्त लॉकडाउन की वजह से सफलता क्लास के 160 कोचिंग संस्थान बंद हैं। कोचिंग संस्थानों के बंद होने से इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रोफेशनल कोर्स के लिए एंट्रेंस की तैयारी कर रहे विद्यार्थी असमंजस में हैं कि कैसे इन परीक्षाओं की तैयारी करें। ऐसे में विद्यार्थी सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल के जरिए घर बैठे ही इन विशेष कक्षाओं का लाभ ले सकते हैं।
इसके लिए विद्यार्थियों को सफलता क्लास का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करना होगा। अगर आप भी मेडिकल, इंजीनियरिंग और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता क्लास के यूट्यूब चैलन पर प्रसारित होने वाली विशेष कक्षाओं को जरूर देखें।