सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को रद्द कर दिया है। ये परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक होने वाली थीं। भविष्य में स्थिति सामान्य होने पर 12वीं के छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। लेकिन हाईस्कूल के लिए ऐसा कोई ऑप्शन मौजूद नहीं है। ध्यान दें कि 10वीं की परीक्षाएं पूरी तरह से कैंसिल कर दी हैं। इसलिए उम्मीद है कि परिणाम भी अब जल्द ही जारी होंगे। इससे अलग अब एक और खबर सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पांच जुलाई को होने वाली केंद्रीय शिक्षक अर्हता परीक्षा को बृहस्पतिवार को स्थगित करने का फैसला किया है। अब इसका आयोजन तभी होगा जब स्थिति अनुकूल होने होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की जानकारी दी।