फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नौवीं से लेकर बारहवीं तक के पाठ्यक्रम में होगी कटौती, सरकार ने कमेटी बनाई

Fri, 10 Jul 2020 11:42 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में भी होगी स्कूली पाठ्यक्रम में कटौती - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में कटौती का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल का कहना है कि इसे लेकर एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जो कि पाठ्यक्रम में कटौती को लेकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति की वजह से विद्यार्थियों को मानसिक दबाव व बोझ महसूस नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले सीबीएसई बोर्ड नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बोझ को कम करने के लिए तीस फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती कर चुकी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ICSE Board: अब मोबाइल पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट, बोर्ड ने दी छात्रों को सुविधा
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूबे की सरकार छात्रों पर शैक्षणिक दबाव डालना नहीं चाहती है। सरकार चाहती है कि विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शिक्षा प्रदान करना जारी रहे। इसलिए  कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों के लिए पाठ्यक्रम में कमी होगी। पाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही। दरअसल, सरकार ने हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबंद्ध स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पाठ्यक्रम में कटौती का निर्णय लिया है। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में यह कटौती पहले ही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें