भारतीय वायु सेना ने IAF AFCAT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 5 अगस्त 2019 को जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे, वे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा 24 अगस्त और 25 अगस्त 2019 को देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। वायुसेना अकादमी डंडीगल (हैदराबाद) में सभी पाठ्यक्रमों के लिए पहले सप्ताह से जुलाई 2020 की ट्रेनिंग शुरू होगी।
IAF AFCAT एडमिट कार्ड 2019: डाउनलोड करने के चरण-
चरण 1- सबसे पहले भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद होमपेज पर IAF AFCAT एडमिट कार्ड 2019 लिंक उपलब्ध होगा।
चरण 3- जैसे ही आप क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4- ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके एंट्री करें।
चरण 5- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6- एडमिट कार्ड पर क्लिक कर डाउनलोड करें।
चरण 7 आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट रख लें।
यह भी पढ़ें- बंद हो गया दिल्ली का लोकप्रिय संडे बुक मार्केट, ये है वजह
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...