फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओडीएल में एक से 30 नवंबर तक होंगे दाखिले

Sun, 01 Nov 2020 03:13 AM IST
Jeet Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश के सभी विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) प्रोग्राम का नया सत्र दो से तीन महीने की देरी से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इन दोनों प्रोग्राम में पढ़ाई के लिए शैक्षणिक सत्र 2020 का अकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इन दोनों प्रोग्राम में दाखिले एक से 30 नवंबर तक होंगे।


आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा गया है। कोरोना महामारी के चलते शैक्षणिक सत्र 2020-21 के तहत सितंबर-अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


इसमें ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओडीएल मोड में एक से 30 नवंबर तक दाखिले होंगे जबकि 15 दिसंबर तक विश्वविद्यालयों को अपने पोर्टल पर दाखिले की सारी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा दाखिला रिपोर्ट बनाकर आयोग को भी भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें