फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू

Thu, 28 May 2020 11:51 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमसीयू, भोपाल
विज्ञापन

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मीडिया और आईटी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत सभी स्नातक एवं स्नात्कोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. संजय द्विवेदी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों के साथ ऑनलाइन हुई बैठक के बाद सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया। पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मीडिया और आईटी के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की चाह रखने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय के भोपाल, रीवा एवं खंडवा परिसर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण विद्यार्थी पाठ्यक्रमों की जानकारी के लिए परिसर में नहीं आ सकते, इसलिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में मीडिया, कम्प्यूटर, आईटी और प्रबंधन के रोजगारोन्मुखी स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।
विज्ञापन


मीडिया के प्रमुख स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम

एमए (पत्रकारिता), एमए (डिजिटल जर्नलिज्म), एमए-एपीआर (विज्ञापन एवं जनसंपर्क), एमए-बीजे (ब्राडकास्ट पत्रकारिता), एमए-एमसी (जनसंचार), एमएससी-ईएम (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमएससी-एमआर (मीडिया शोध), एमएससी-एफपी (फिल्म प्रोडक्शन), एमएससी-एनएम (नवीन मीडिया)। विश्वविद्यालय में मीडिया प्रबंधन का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमबीए (मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट) है। एमफिल (मीडिया अध्ययन) में भी प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।

पत्रकारिता में स्नातक पाठ्यक्रम

बीए-एमसी (जनसंचार), बीएससी-ईएम (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), बीएससी-एमएम (मल्टी मीडिया), बीबीए-ई-कॉमर्स, बीए-जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग, बीटेक-प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग। इस वर्ष बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंसेज में भी प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित हैं।

कम्प्यूटर एवं आईटी के पाठ्यक्रम

विश्वविद्यालय की ओर से बीसीए, एमसीए के साथ-साथ एमएससी-इंफोर्मेशन एंड सायबर सिक्युरिटी जैसे नवीनतम विद्या के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण एवं लॉकलाउन के समय में विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाया जा रहा है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी एडमिशन नोटिस में मध्यप्रदेश के भोपाल, खंडवा तथा रीवा कैंपस में दाखिले के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसमें नोएडा परिसर का उल्लेख नहीं है। माना जा रहा है कि 2019-2020 में राज्य सरकार द्वारा नोएडा परिसर को समाप्त किए जाने के निर्णय की वजह से एडमिशन नोटिस में इसका उल्लेख नहीं है।

इस पूरे मामले पर एमसीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि नोएडा कैंपस के संचालन का फैसला महापरिषद करेगी। जिसका अभी गठन नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय से जुड़े हर फैसले महापरिषद ही लेती है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान नोएडा कैंपस को बंद करने का फैसला लिया गया था। बता दें कि महापरिषद का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है और अभी तक विश्वविद्यालय के महापरिषद का गठन नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें