फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिले शुरू, साक्षात्कार पैनल में सुप्रीम काउंसिल का सदस्य भी रहेगा मौजूद

Tue, 14 May 2019 09:06 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज में चर्च को ऑफ नॉर्थ इंडिया के छात्रों को कट ऑफ में 25 फीसदी तक छूट देने की तैयारी की जा रही है। अब तक यह छूट 15 फीसदी तक थी। यह छूट कॉलेज प्रिंसिपल की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंध समिति सदस्य डॉ नंदिता नारायण के अनुसार, दाखिले के लिए 50 फीसदी सीटें क्रिश्चियन व 50 फीसदी सीटें गैर क्रिश्चियन के लिए होती हैं। कट ऑफ में छूट के कारण जिनके अंक कम होते हैं उनको भी दाखिला मिल जाता है। कॉलेज में सोमवार को स्टॉफ काउंसिल की बैठक हुई। इसमें घोषणा की गई कि दाखिले के लिए जो साक्षात्कार पैनल बनेगा उसमें सुप्रीम काउंसिल का सदस्य भी होगा। प्रबंध समिति के सदस्यों के अनुसार कॉलेज प्रिंसिपल ने इसकी घोषणा स्टॉफ काउंसिल की बैठक में की है। 

इस घोषणा पर पर प्रबंध समिति सदस्य ए.पी आश्ले, अभिषेक सिंह व डॉ नंदिता नारायण ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। डॉ नारायण का कहना है कि अब तक सुप्रीम काउंसिल सदस्य को साक्षात्कार पैनल में शामिल नहीं होता था। आपत्ति इस बात पर है कि गैर शैक्षणिक सदस्यों को पैनल में शामिल किया जा रहा है। अभी तक साक्षात्कार पैनल में दो कॉलेज प्रिंसिपल के प्रतिनिधि व दो शिक्षक प्रतिनिधि शामिल होते रहे हैं। इस तरह से 50-50 फीसदी का संतुलन रहता है, लेकिन अब संतुलन बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें