फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दाखिले में एडवांस्ड क्वालिफाइड के साथ 12वीं पास होना जरूरी, एनआईटी के छात्रों को भी लाभ

Tue, 05 Jan 2021 05:52 AM IST
देव कश्यप सीमा शर्मा, नई दिल्ली

सार

  • जून आखिर या फिर जुलाई में होगी जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा।
  • आईआईटी दाखिले में एडवांस्ड क्वालिफाइड के साथ 12वीं पास होना जरूरी, एनआईटी के छात्रों को भी लाभ।
  • 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक और टॉप 20 पर्सेटाइल की अनिवार्यता नहीं होगी।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सभी 21 आईआईटी में शैक्षणिक सत्र 2021-22  में दाखिले की योग्यता जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइड और सिर्फ 12वीं पास होना रहेगा। कोविड-19 के चलते सरकार घर बैठे जेईई एडवांस्ड 2021 की तैयारी कर रहे छात्रों को राहत देने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


नियमों में बदलाव का लाभ सभी 31 एनआईटी में दाखिला लेने वाले छात्रों को भी मिलेगा। जेईई एडवांस्ड 2021 जून आखिर या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में आयोजित हो सकती है। जेईई मेन 2021 की मेरिट से टॉप ढाई लाख सफल उम्मीदवार एडवांस्ड 2021 में शामिल होंगे।


आईआईटी काउंसिल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब )ने शैक्षणिक सत्र 2020 के दाखिला नियमों में जो बदलाव किया था, वह 2021 में भी जारी रहेगा। इसमें आईआईटी में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में 75 फीसदी फीसदी अंक और टॉप 20 पर्सेंटाइल की अनिवार्यता को हटाया गया था। बोर्ड के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने 2020 में एक साल के लिए दाखिला नियमों में बदलाव को मंजूरी दी थी, जोकि 2021 तक बढ़ाई गई है। जेईई मेन के टॉप ढाई लाख सफल छात्र जेईई एडवांस देंगे। इसमें से जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइड करने वाले ऐसे छात्र जोकि 12वीं कक्षा में पास हुए होंगे, उनको मेरिट के आधार पर सीट मिलेगी।
विज्ञापन


इससे पहले जेईई एडवांस क्वालिफाइड करने के साथ-साथ दाखिले के दौरान12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक के साथ-साथ टॉप 20 पर्सेंटाइल होना अनिवार्य होता था। कई छात्र जेईई एडवांस क्वालिफाइड कर जाते थे, लेकिन 12वीं कक्षा की अनिवार्य योग्यता न होने के चलते आईआईटी और एनआईटी में  दाखिले से बंचित रह जाते थे।

जेईई एडवांस्ड के लिए सफल पर परीक्षा न दे पाने वालों को राहत
ज्वाइंड एडमिशन बोर्ड ने जेईई मेन 2020 से जेईई एडवांस्ड 2020 के लिए सफल ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने पोटर्ल पर रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन परीक्षा नहीं दे पाए थे को 2021 में अतिरिक्त मौका देने का फैसला किया है। हालांकि छात्रों की मांग पर सभी सफल उम्मीदवारों को दोबारा मौका देने पर भी राहत मिल सकती है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री 7 को करेंगे घोषणा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सात जनवरी को आईआईटी दाखिले और जेईई एडवांस्ड 2021 को लेकर छात्रों से बात करेंगे। इस दौरान निशंक जेईई एडवांस्ड 2021 की तिथि की भी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें