फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Election: जेएनयू में एबीवीपी का शक्ति प्रदर्शन, निकाली रैली; आज दोपहर दो बजे जारी होगी अंतिम नामांकन सूची

Wed, 29 Oct 2025 09:20 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

ABVP Rally: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है। मंगलवार को एबीवीपी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। वहीं, चुनाव समिति आज दोपहर दो बजे नामांकन की अंतिम सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
रैली के दौरान नारे लगाते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद (Edit by Amar ujala)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Final Nomination List: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठनों का प्रचार जोरों पर है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने संभावित प्रत्याशियों के साथ पूरे परिसर में शक्ति प्रदर्शन के लिए रैली निकाली। रैली में काफी संख्या में छात्र शामिल हुए और राष्ट्र प्रथम के नारे लगाएं।

विज्ञापन


इस बार एबीवीपी की ओर से अनुज डमारा, अनुपमा गढ़वाल, अरुण श्रीवास्तव, कनिष्क गौड़, कृष्णकांत द्विवेदी, प्रवीण पीयूष, महेंद्र मीणा, मनीषा डाबला, मनीष चौधरी, तान्या कुमारी, राजेश्वर कांत दुबे और विकास पटेल संभावित प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

छात्रों से संवाद कर पेश की उपलब्धियां

एबीवीपी के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के हॉस्टल, कक्षाओं, मेस में जाकर भी छात्रों से संवाद स्थापित कर रहे है। परिषद द्वारा छात्रों को पिछले वर्षों में किए रचनात्मक, आंदोलनात्मक और छात्रहित आधारित कार्यों से अवगत करा रहे हैं।

एबीवीपी जेएनयू चुनाव केंद्रीय संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि रैली से यह दर्शाती है कि एबीवीपी जेएनयू में छात्रों के बीच सबसे सशक्त और जनसमर्थित संगठन बन चुका है। हम सत्ता नहीं बल्कि सेवा की भावना से चुनाव मैदान में हैं। 

परिषद का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं के समाधान और एक जवाबदेह और रचनात्मक छात्रसंघ की स्थापना करना है। इस वर्ष जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के साथ-साथ 42 काउंसलर पदों के लिए और आंतरिक शिकायत समिति के लिए भी मतदान होगा। बुधवार को नामांकन की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें