फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET PG Counselling 2024: आयुष नीट पीजी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी, कल से शुरू होगा पंजीकरण

Mon, 09 Sep 2024 06:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIAPGET Counselling 2024: आयुष नीट पीजी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी हो चुका है। आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 10 सितंबर से शुरू करने वाली है।
 
विज्ञापन
Ayush NEET PG Counselling 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET PG Counselling 2024: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET 2024) काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 सितंबर, 2024 से शुरू होगी और 16 सितंबर, 2024 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।

विज्ञापन

Ayush NEET PG Counselling Documets List: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

  • AIAPGET एडमिट कार्ड
  • AIAPGET स्कोरकार्ड
  • BAMS/BUMS/BSMS/BHMS मार्कशीट और डिग्री प्रमाणपत्र
  • इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र
  • स्थाई/अनंतिम पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या फिर वोटर आईडी कार्ड)

Ayush NEET PG Counselling Round 1 Schedule: काउंसलिंग के पहले राउंड का कार्यक्रम

पंजीकरण और फीस जमा करना 10 से 16 सितंबर
च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 11 सितंबर से 16 सितंबर
सीट आवंटन प्रक्रिया 17 सितंबर से 18 सितंबर
सीट आवंटन परिणाम 19 सितंबर, 2024
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना 20 से 25 सितंबर, 2024
दस्तावेज सत्यापन 26 से 27 सितंबर, 2024

काउंसलिंग के दुसरे दौरा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 30 सितंबर को किया जाएगा, जिसके बाद 1 अक्तूबर, 2024 से राउंड-2 के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा। तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरूआत होगी, जिसके पहले राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद दूसरे स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरूआत होगी।

 
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क

आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,000 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें