Ayush NEET PG Counselling Round 1 Schedule: काउंसलिंग के पहले राउंड का कार्यक्रम
| पंजीकरण और फीस जमा करना |
10 से 16 सितंबर |
| च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग |
11 सितंबर से 16 सितंबर |
| सीट आवंटन प्रक्रिया |
17 सितंबर से 18 सितंबर |
| सीट आवंटन परिणाम |
19 सितंबर, 2024 |
| आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना |
20 से 25 सितंबर, 2024 |
| दस्तावेज सत्यापन |
26 से 27 सितंबर, 2024 |
काउंसलिंग के दुसरे दौरा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 30 सितंबर को किया जाएगा, जिसके बाद 1 अक्तूबर, 2024 से राउंड-2 के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा। तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरूआत होगी, जिसके पहले राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद दूसरे स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरूआत होगी।
पंजीकरण शुल्क
आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,000 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।