उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका अक्सर अपनी सोशल मीडिया हैंडल से रोचक ट्वीट और पोस्ट आदि करने के लिए जाने जाते हैं। उनके फोलोअर्स भी इस कारण से उन्हें काफी पसंद करते हैं। अक्सर वो जीवन जीने के तरीके और सीख आदि की बातें भी करते हैं। ठीक ऐसे ही शख्स आनंद महिंद्रा भी हैं। हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐसी 09 बातों की लिस्ट जारी की है जिन्हें लोगों को आनंद महिंद्रा से सीखनी चाहिए। उनकी इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है...