फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Campus Placement: आईआईटी बॉम्बे के 85 छात्रों को मिला एक करोड़ का पैकेज, 63 को मिले अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव

Fri, 05 Jan 2024 12:27 AM IST
गुलाम अहमद एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईआईटी ने कहा कि इस सीजन में कैंपस का दौरा करने वाले कुछ शीर्ष नियाेक्ताओं में एक्सेंचर, एयरबस, एअर इंडिया, एपल, आर्थर डी. लिटिल, बजाज, बार्कलेज, कोहेसिटी, दा विंची, डीएचएल, फुलर्टन, फ्यूचर फर्स्ट, जीई-आईटीसी, ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरन और गूगल शामिल हैं।
विज्ञापन
IIT Bombay - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के 85 छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में एक करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया, जबकि 63 को अंतरराष्ट्रीय ऑफर मिले हैं। संस्थान ने कहा कि इस सीजन में कैंपस का दौरा करने वाले कुछ शीर्ष नियाेक्ताओं में एक्सेंचर, एयरबस, एअर इंडिया, एपल, आर्थर डी. लिटिल, बजाज, बार्कलेज, कोहेसिटी, दा विंची, डीएचएल, फुलर्टन, फ्यूचर फर्स्ट, जीई-आईटीसी, ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरन और गूगल शामिल हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, आईटी/सॉफ्टवेयर, वित्त/बैंकिंग, प्रबंधन परामर्श, डाटा विज्ञान एवं एनालिटिक्स, अनुसंधान और विकास और डिजाइन के क्षेत्रों में सबसे अधिक ऑफर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अन्य कंपनियों में होंडा आरएंडडी, आईसीआईसीआई-लोम्बार्ड, आइडियाफोर्ज, आईएमसी ट्रेडिंग, इंटेल, जगुआर लैंड रोवर, जेपी मॉर्गन चेस, जेएसडब्ल्यू, कोटक सिक्योरिटीज, मार्श मैक्लेनन, महिंद्रा ग्रुप, माइक्रोन, माइक्रोसॉफ्ट, मॉर्गन स्टेनली, मर्सिडीज-बेंज, L&T, एनके सिक्योरिटीज, ओएलए, P&G, क्वालकॉम, रिलायंस ग्रुप, सैमसंग, शलम्बरगर, स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज, टाटा ग्रुप, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, टीएसएमसी, टीवीएस ग्रुप और वेल्स फारगो भी शामिल हैं।

63 छात्रों को मिले अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव
संस्थान ने कहा कि छात्रों को जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और हांगकांग की कंपनियों से 63 अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव मिले हैं। आईआईटी बॉम्बे में प्लेसमेंट सीजन 2023-24 का पहला चरण समाप्त हो गया। इसमें 388 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भाग लिया। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां (पीएसयू) भी शामिल थीं।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि आईआईटी बॉम्बे कंपनियों को इस रणनीति के तहत कैंपस प्लेसमेंट के लिए बुलाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कंपनियां छात्रों पर तनाव कम करने के साथ-साथ क्रॉस ऑफर भी कम दिए जाएं। कैंपस प्लेसमेंट में कंपनियों ने व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल मीटिंग प्लेटफार्मों के माध्यम से उम्मीदवारों के साथ बातचीत की है। सभी छात्र कार्यक्रम स्थल से ही इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए। 

1,188 छात्रों को मिली नौकरी
आईआईटीबी ने कहा कि 20 दिसंबर 2023 तक 1,340 ऑफर दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप 1,188 छात्रों को नौकरी मिली। इसमें पीएसयू में नौकरी पाने वाले सात छात्रों के साथ-साथ इंटर्नशिप के माध्यम से 297 पीपीओ (Preferred Provider Organization) भी शामिल हैं, जिनमें से 258 छात्रों को इंटर्नशिप के बाद कंपनियों ने नौकरी पर रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें