फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2019: परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के 7 लाख उम्मीदवारों ने किए आवेदन

Thu, 04 Apr 2019 04:42 PM IST
अजय सिंह एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा के लिए सबसे अधिक आवेदन उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुए हैं, इसके बाद बिहार और दिल्ली का नाम आता है। CBSE ने पटना और गुवाहाटी, जहां परीक्षा आयोजित की जानी थी, स्कूलों और कॉलेजों की क्षमता से परे आवेदकों की संख्या को देखते हुए बिहार और असम में परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


 बता दें कि उत्तर प्रदेश से लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, बिहार से 2 लाख और दिल्ली से लगभग एक लाख आवेदन आए हैं।" साथ ही आपको बता दें कि सीबीएसई ने अभ्यर्थियों के लिए 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक उनके विवरण में ऑनलाइन सुधार करने की तारीख भी बढ़ा दी है।

त्रिपाठी ने एएनआई को बताया कि पटना में 1,38,000 से अधिक और बिहार के मुजफ्फरपुर केंद्रों के लिए 63,200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि 300 आवेदकों ने अपने केंद्र के रूप में गुवाहाटी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CTET 2019 की परीक्षा 7 जुलाई को देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें