फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा में छह लाख में 60 हजार उम्मीदवार सफल, जेआरएफ में 18.9 फीसदी पास

Sat, 13 Jul 2019 07:59 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूजीसी के इतिहास में पहली बार यूजीसी नेट जून परीक्षा में छह फीसदी कैपिंग से अधिक उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। पहली बार असिस्टेंट प्रोफेसर में 6 फीसदी और जेआरएफ में 18.9 फीसदी अधिक उम्मीदवार पास हुए। कुल 6,81,718 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 60,457 उम्मीदवार सफल रहे। वहीं सामान्य वर्ग के लिए क्वालिफाइड कटऑफ 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 35 फीसदी थी।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल विनीत जोशी के मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की संख्या के आधार पर छह फीसदी की कैपिंग हैं। इसी के तहत 55,129 उम्मीदवार पास होने चाहिए थे। हालांकि यूजीसी नेट जून परीक्षा में 60,457 उम्मीदवार सफल हुए। असिस्टेंट प्रोफेसर में कुल 51,129 उम्मीदवार क्वालिफाई होने चाहिए थे जबकि 55,701 सफल हुए। सामान्य वर्ग में 20,708 और ओबीसी में 20,368 उम्मीदवार हैं। वहीं जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) में कैपिंग के आधार पर कुल 4 हजार उम्मीदवार क्वालिफाई होने चाहिए थे जबकि 4,756 उम्मीदवार सफल हुए। सामान्य वर्ग में 1713 और आरक्षित वर्ग में 1579 पास रहे हैं। 

नए पाठ्यक्रम से हुआ था आयोजन


एनटीए ने तय समय से दो दिन पहले रिजल्ट जारी किया है। नए पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न में बदलाव के तहत आयोजित परीक्षा में कुल 60,457 उम्मीदवार सफल रहे। परीक्षा के लिए 9,42,419 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 6,81,718 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, कुल 84 विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई थी। एनटीए की वेबसाइट और एनआईसी सर्वर में जाकर लोग अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें