फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Admission: पांच नए आईआईटी में चार वर्षों में बढ़ेंगी 6,576 सीटें; इस साल 1,364 सीटों का हुआ विस्तार

Sun, 27 Jul 2025 08:43 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

New IITs: देश के पांच नवस्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों जम्मू, पलक्कड़, भिलाई, तिरुपति और धारवाड़ में अगले चार वर्षों के भीतर कुल 6,576 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इनमें से 1,364 सीटें केवल वर्ष 2025 में ही जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Admissions: पांच नए आईआईटी जम्मू, पलक्कड़, भिलाई, तिरुपति और धारवाड़ में बीटेक, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में अगले चार साल तक प्रतिवर्ष औसतन 1,600 सीटें बढ़ेंगी।
विज्ञापन

 

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत इस साल पांचों आईआईटी में बीटेक, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में कुल 1,364 सीटें बढ़ाई गई हैं। जम्मू में 251 सीटें बढ़ी हैं। ये सीट कंप्यूटर साइंस समेत अन्य बाजार की मांग वाले कोर वर्ग की हैं। वर्ष 2028-29 तक इन पांच नए आईआईटी में 6,576 सीटें बढ़ेगीं। इसके अलावा 130 फैकल्टी पद भी सृजित किए गए हैं। केंद्रीय बजट में नए जमाने के इन पांच आईआईटी में सीटें बढ़ाने की घोषणा की गई थी। 

चार साल में 13,687 हो जाएंगी सीटें

पांचों आईआईटी में पहले वर्ष 1,364, दूसरे वर्ष 1,738, तीसरे वर्ष 1,767, चौथे साल 1,707 सीटें बढ़ाई जाएंगी। अभी इनमें 7,111 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। अगले चार साल में यहां छात्र संख्या 13,687 हो जाएगी। दस वर्षों में 23 आईआईटी में विद्यार्थियों की कुल संख्या 65,000 से बढ़कर 1.35 लाख हो गई है। उद्योग-अकादमिक संबंधों की मजबूती के लिए पांच अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क भी बनाए जाएंगे।

रोजगार में भी होगा इजाफा

नई सीटें रोजगार व मार्केट डिमांड वाले उभरते प्रौद्योगिकी विषयों में बढ़ाई जा रही हैं, ताकि डिग्री से पहले छात्रों के पास रोजगार का बेहतर हुनर व कौशल हो। क्लासरूम, हॉस्टल, फैकल्टी समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने पर भी काम शुरू हो गया है। इन पर 11,828.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शिक्षकों के साथ कर्मचारी, शोधकर्ता, सहायक कर्मियों की भी भर्ती होगी। स्नातक व स्नातकोत्तर में सीट बढ़ने से इनोवेशन और स्टार्टअप में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें