फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग 2026: एमबीबीएस की कितनी सीटें खाली रह गईं? विशेष दौर के बाद भी नहीं भर पाईं, जानें आंकड़े

Wed, 11 Nov 2026 04:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एमसीसी के विशेष राउंड में कुल 948 खाली सीटें शामिल थीं।
  • इनमें से 537 सीटें ही उम्मीदवारों को आवंटित हो सकीं।
  • एमबीबीएस की 411 सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमबीबीएस की 411 सीटें खाली रह गईं। सूत्रों के अनुसार, इस राउंड की सीट मैट्रिक्स में कुल 948 खाली सीटें शामिल थीं। इनमें से 537 सीटें उम्मीदवारों को आवंटित की गईं, जबकि 411 सीटों पर किसी उम्मीदवार को दाखिला नहीं मिल सका।

पिछले साल के मुकाबले कितना बढ़ा आंकड़ा?

इस बार खाली रह गई एमबीबीएस सीटों की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले वर्ष काउंसलिंग के बाद केवल 60 से 70 सीटें ही खाली रह गई थीं।

क्यों आयोजित किया गया विशेष राउंड?

विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन स्नातक मेडिकल काउंसलिंग के नियमित राउंड पूरे होने के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने एमसीसी को काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करने का निर्देश दिया था। हालांकि, कमेटी ने इसके अलावा पांचवां राउंड भी आयोजित किया। इसके बाद भी 411 एमबीबीएस सीटें खाली रह गईं।

दो अतिरिक्त सीटें भी जोड़ी गई थीं

एमसीसी ने 2 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के जरिए विशेष राउंड में दो नई एमबीबीएस सीटें शामिल की थीं। इनमें एक सीट नई दिल्ली के हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में एनआरआई कोटे की थी। दूसरी सीट चेन्नई के स्टेनली मेडिकल कॉलेज में ओबीसी-पीडब्ल्यूडी कोटे की थी।

विज्ञापन


इससे पहले जारी सीट मैट्रिक्स में उपलब्ध रिक्त सीटों का विवरण संस्थान, कोर्स, कोटे और श्रेणी के आधार पर दिया गया था। उम्मीदवारों को इन्हीं उपलब्ध सीटों के अनुसार विकल्प भरने का अवसर मिला। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें