फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AISSEE: अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों से 38 छात्रों को मिला सैनिक स्कूल में प्रवेश; सेना ने दी थी कोचिंग

Sat, 24 May 2025 05:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AISSEE: अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों के 38 छात्र भारतीय सेना द्वारा दी गई कोचिंग की मदद से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं। सेना के प्रशिक्षकों ने छात्रों को शैक्षणिक सहायता के साथ-साथ अनुशासन और आत्म-विश्वास भी सिखाया।
 
विज्ञापन
AISSEE Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AISSEE: अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों के 38 छात्र भारतीय सेना द्वारा दी गई कोचिंग की मदद से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं। यह सफलता सेना के गजराज कॉर्प्स द्वारा पिछले साल जुलाई से अप्रैल तक चलाए गए कोचिंग कार्यक्रम का नतीजा है। यह जानकारी रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने साझा की है।

विज्ञापन


पश्चिम कामेंग जिले के जांग और दीरांग क्षेत्र के कुल 44 छात्रों को इस कोचिंग का लाभ मिला, जिनमें से 38 ने परीक्षा पास की।

यह पहल उन कम विकसित और शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े इलाकों में शैक्षिक असमानता को दूर करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक ज्ञान दिया गया, बल्कि उन्हें प्रेरणा और आत्मविश्वास भी प्रदान किया गया, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकें।

सेना के प्रशिक्षकों ने छात्रों को शैक्षणिक सहायता के साथ-साथ अनुशासन और आत्म-विश्वास भी सिखाया, जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आवश्यक होता है।

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा, “यह केवल परीक्षा में सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह धैर्य, मार्गदर्शन और विश्वास की ताकत की कहानी है। ये 38 सफल विद्यार्थी सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा और उदाहरण हैं कि जब सही समर्थन मिले, तो प्रतिभा दूर-दराज के इलाकों में भी फलती-फूलती है।”
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें