फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की 25वीं सालगिरह पर छात्रों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

Sun, 19 Jun 2016 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी के लक्ष्मी गार्डन स्थित प्रकाश मॉडल पब्लिक स्कूल के 25वें वार्षिकोत्सव में छात्रों ने 'कॉल फॉर यूनिटी' और 'जल ही जीवन है' नामक नाटक का मंच कर एकता और जल संरक्षण का संदेश दिया। 
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव के दौरान कक्षा- दो के छात्रों ने डांस टीचर दीपा कांडवाल के निर्देशन में बॉलीवुड गीतों पर डांस पेश किया। वहीं, कक्षा- तीन के छात्रों लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों को खूब सराहा। 

स्कूल के संस्‍थापक केदार शर्मा ने छात्रों ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश महान बनता है और शिक्षित व्यक्ति ही संपन्न राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा, 'चौबीस साल पहले मैंने बेहद कम संसाधनों के साथ स्कूल की शुरुआत की थी। आज 24 वर्षों बाद सैकड़ों छात्र स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ज्ञान का प्रसार हो रहा है, बस यही मेरा मकसद है।' 
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मदन भैया (पूर्व विधायक खेकड़ा विधानसभा), योगेश धामा (जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा), हेम सिंह पुंढीर (एमएलसी-शिक्षक संघ), दिल्ली के पूर्व पार्षद पंकज बाबू, डाक्टर विनोद बंसल (पूर्व चेयरमैन लोनी) और गजेंद्र वर्मा (अध्यक्ष शिक्षक संघ-मेरठ), प्रदीप शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


Published by Yogender Kumar
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें