फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kochi: सरकारी कॉलेज का हॉस्टल बना नशे का अड्डा, दो किलो गांजा बरामद; तीन छात्रों को किया गिरफ्तार

Fri, 14 Mar 2025 12:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Polytechnic hostel in Kochi: पुलिस ने कलमस्सेरी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास से 2 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन छात्रों को गिरफ्तार किया। छापेमारी गुरुवार रात हुई।
विज्ञापन
तीन छात्रों किया को गिरफ्तार - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kochi: पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यहां कलमस्सेरी स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पुरुष छात्रावास से दो किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात को की गई छापेमारी में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया।

कॉलेज छात्रावास में गांजा बरामद, तीन छात्र गिरफ्तार

दो छात्रों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि कोल्लम के कुलाथुपुझा निवासी 21 वर्षीय एक युवक के खिलाफ एक अलग एफआईआर दर्ज की गई, जब अधिकारियों ने उसके कमरे से 1.909 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, यह प्रतिबंधित सामान बिक्री और निजी इस्तेमाल दोनों के लिए था।

दूसरी एफआईआर में दो अन्य छात्रों के नाम हैं, जिनके पास से 9.70 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उन्हें थाने से जमानत मिल गई। ड्रग्स के अलावा, पुलिस ने संदिग्धों से दो मोबाइल फोन और पहचान पत्र भी जब्त किए हैं।

सात घंटे तक चला तलाशी अभियान

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केरल में किसी कॉलेज छात्रावास से जब्त की गई यह अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में गांजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान परिसर में होली समारोह से पहले कड़ी सतर्कता के बीच शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार रात से शुरू हुई तलाशी करीब सात घंटे तक चली और शुक्रवार सुबह 4 बजे समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि यह तलाशी कलमस्सेरी पुलिस और जिला मादक पदार्थ निरोधक विशेष कार्रवाई बल (DANSAF) द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें