बाल पुरस्कार के लिए भेजा नाम
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उनका नाम प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार (2025) के लिए दिया गया है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स प्रतियोगिता के तहत वह वर्ष 2024 में सिल्वर सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। फिजिक्स की इंटरनेशनल मेरिट में वह रेड ब्लेजर भी प्राप्त कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय जर्नल में उनका एप्लॉयड फिजिक्स पर एक लेख भी प्रकाशित हो चुका है। अब शोभिनी का अगला लक्ष्य विदेश में जाकर एस्ट्रो फिजिक्स की पढ़ाई करना है।