कोरोना पॉजिटिव और कंटेनमेंट जोन के छात्रों की बाद में परीक्षा लेने के मुद्दे पर अगले हफ्ते सरकार नए दिशा-निर्देश जारी करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नई एसओपी में ऐसे छात्रों की बाद में प्रवेश या वार्षिक परीक्षा कराने का प्रावधान किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिख कर दोबारा परीक्षा से संबंधित जानकारी मांगी है। दरअसल एनटीए ने दोबारा परीक्षा की घोषणा नहीं की है, जिससे छात्र असमंजस में हैं।
अधिकारी के मुताबिक, जेईई और नीट दोबारा कब और कैसे होगी इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ था। हालांकि अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षाओं को लेकर नई एसओपी में इसका प्रावधान कर दिया है। इसी हफ्ते सरकार की समिति की बैठक होगी, जिसमें फैसला होगा। उसी आधार दोबारा परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।