प्रतियोगिता के दौर में आज कल हर कोई नौकरी की तालाश में है। यहां हम एक ऐसे विश्वविद्यालय के बारे में बता रहे हैं जिसने न केवल प्लेंसमेंट की जिम्मेदारी ली बल्कि अपने स्टूडेंट्स को भलि-भांति तैयार भी किया। यहां हम बात मंगलायतन विश्वविद्यालय की कर रहे हैं। मंगलायतन विश्वविद्यालय के आईबीएम विभाग के 10 विद्यार्थियों के बोस कंपनी में नौकरी के लिए दूसरे राउंड में पहुंच गए हैंं। ये एक सम्मान की बात है। विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर अलीशा चौधरी ने बताया कि कंपनी, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के चयन के लिए आई थी। जिसके लिए विद्यार्थियों ने कड़ा मेहनत भी की थी।
इंटरव्यू में विद्यार्थियों ने कंपनी से आए लोगों के सवालों का जवाब पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ दिया। उन्होंने बताया कि 10 विद्यार्थियों में बीबीए व बीकॉम के अंतिम वर्ष के गौरव कुमार, हिमांशू सारस्वत, वैशाली, विकास यादव अमरजीत सिंह, अनुराग सिंह, पारुल शर्मा, रोहित वार्ष्णेय, यांशी जैन और चारु जैन शामिल हैं, जिन्होंने कंपनी से आए अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें प्रभावित भी किया। जिसके बाद अब विद्यार्थी दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।
आईबीएम विभाग के मैनजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव शर्मा व कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शाक्य सहित डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ जैन, उन्नति जादौन, अंकिता शुक्ल ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
(Advertorial)