Ahmedabad Schools: अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बुधवार को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद यह धमकी झूठी साबित हुई।
जोन-1 के पुलिस उपायुक्त हर्षद पटेल ने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूलों ने दोपहर की शिफ्ट के लिए छुट्टी घोषित कर दी। ईमेल सुबह की शिफ्ट समाप्त होने के बाद मिले थे और सभी स्कूलों को एक ही तरह का संदेश भेजा गया था।
पटेल ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिटेक्शन और डिफ्यूजल दस्ते, डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटेज टीमों के साथ स्कूलों में पहुंची और गहन तलाशी ली।