फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई खूबियों के लिए प्रसिद्घ है तत्तापानी

Thu, 24 Apr 2014 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में सतलुज नदी के किनारे बसा तत्तापानी शहर न सिर्फ अपने धार्मिक महत्व बल्कि साहसिक खेलों के लिए भी देश भर में विख्यात होता जा रहा है।
विज्ञापन


शिमला से करीब 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह नगरी सतलुज नदी के किनारे पर है। यहां गर्म पानी भी निकलता है जिसकी वजह से यह एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।

करीब एक किलोमीटर एरिया में फैले इस स्थल पर हर साल हजारों सैलानी और लोग पहुंचते हैं। पूर्णिमा के दिन यहां स्नान करना बेहद पवित्र माना जाता है।

कहा जाता है कि इस दिन यहां का पानी गंगा की तरह पवित्र हो जाता है। जो भी इसमें स्नान करता है उसके सारे पाप धुल जाते हैं।

साथ ही इस गर्म पानी में डुबकी लगाने से चर्म रोगों के साथ साथ जोड़ों के दर्द भी ठीक हो जाते हैं। नर्दी किनारे गरम और ठंडे पानी में स्नान करने और सूर्य स्नान के लिए सुबह के समय काफी लोग यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन


हर साल पूर्णिमा को लगता है मेला

हर साल पूर्णिमा को यहां मेला भी लगता है और मनोकामना पूर्ण होने पर लोग अपने बच्चों का मुंडन भी करवाते हैं। हाल ही में यह स्थल अब साहसिक खेलों जैसे राफ्टिंग के लिए भी प्रसिद्घ हो रहा है। हर साल यहां इन खेलों का आयोजन होता है।
विज्ञापन


तत्तापानी शिमला से सड़कमार्ग से जुड़ा हुआ है। यहां लोग अपनी गाड़ियों और बसों के माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां हिमाचल पर्यटन निगम के अलावा कई प्राइवेट होटल भी हैं जहां आप ठहराव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें