आलू के गुटके बनाने के लिए सामग्री
उबले आलू: चार मध्यम आकार
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
जीरा: 1 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
हींग: 1 चुटकी
स्वाद के लिए नमक
सरसों का तेल: 2 बड़े चम्मच
साबुत लाल मिर्च: 3
कटा धनिया: 1 बड़ा चम्मच
विधी -
आलू को छिलकर मध्यम आकार के टुकडों में काटे। लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और पानी का पेस्ट बनाए और दस मिनट के लिए छोड़ दें।
कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें हिंग और जीरा डालें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर का पेस्ट डालें और इसे कम आंच पर एक मिनट के लिए पकाएं। अदकर का पेस्ट डाले और तीस सेकेंड के लिए पकाएं। अब इसमें कटे हुए आलू डाले और पेस्ट को उसमें अच्छी तरह मिलाएं, लेकिन ध्यान रहे आलू साबुत रहें।
अब एक दूसरी बर्तन में सरसों का तेल गरम करें और साबुत लाल मिर्च को उसमें भूनें। इस तड़के को भुने हुए आलूओं में मिलाए। अब आपकी डिश तैयार है। आप इसे कटे हुए धनिए से सजाकर सर्व कर सकते हैं।