फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-3 में आज लगेगा योग शिविर

Wed, 16 Oct 2013 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत की दो बहनों से रेप मामले में फंसे आसाराम और नारायण साईं की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। एक ओर पुलिस आसाराम का लाइ डिटेक्टशन टेस्ट कराने की तैयारी में है तो दूसरी ओर नारायण साईं की तलाश में जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस का कहना है कि आसाराम का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी किया जा सकता है। आसाराम से जवाब न मिलने की सूरत में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

आसाराम को सूरत रेप मामले की जांच के लिए अहमदाबाद लाया गया है। यहां विशेष जांच दल (एसआईटी) को उनकी चार दिन की रिमांड मिल चुकी है।

एसआईटी प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जे के भट्ट ने मंगलवार को बताया की आसाराम जवाब देने में आनाकानी दिखा रहे हैं। वह गुनाह कबूल नहीं कर रहे हैं और उनका कहना है कि ये आरोप उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

आसाराम का कहना है कि वे जोधपुर में पुलिस की जांच से भी नहीं डरते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह पीड़िता को जानते हैं और वह उनकी बेटी जैसी है।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि पुलिस दल ने सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं लेकिन मामला पुराना है और सबूत मिलने में कठिनाई के कारण लाई-डिटेक्टर टेस्ट का सहारा लिया जाएगा।

आसाराम की चिकित्सकीय जांच के बारे में पूछने पर भट्ट ने कहा कि यह मामले की प्रगति पर निर्भर करेगा। जरूरत पड़ी तो जोधपुर पुलिस की जांच के परिणाम भी मांगे जाएंगे।

आसाराम को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गांधीनगर कोर्ट लाया गया था। पुलिस का कहना था कि किसी भी हंगामे से बचने के लिए ऐसा किया गया है।

नारायण साईं की दिल्ली में तलाश
रेप मामले में ही आरोपी आसाराम के बेटे नारायण साईं भी पुलिस के निशाने के पर हैं। दिल्ली और सूरत पुलिस के संयुक्त दल ने साईं की तलाश में मंगलवार को दिल्ली कई जगह छापेमारे।

सूरत की दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर कई सालों तक रेप और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस को नारायण साईं की तलाश है लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

पुलिस ने 41 वर्षीय नारायण साईं की फोन लोकेशन के आधार पर दिल्ली के नजफगढ़ और रोहिणी इलाके में छापा मारा।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्होंने नजफगढ़ में फार्महाऊसों और रोहिणी में बहुमंजिला आवासिय परिसरों व इससे जुड़े इलाकों में छापे मारे। पुलिस को आशंका है कि साईं हरयाणा जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें